गुटखा कारोबारी के 10 ठिकानों पर इनकम टैक्स ने की छापेमारी, पूछताछ जारी

हरदोई के रेलवेगंज में गुटखा कारोबारी के यहां आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है।बताया जा रहा है कि कारोबारी के 10 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है।टीम ने कारोबारी के कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों से पूूूूूछताछ कर रही है।कानपुर और कन्नौज में पिछले दिनों गुटखा कारोबारियों के यहां हुई छापेमारी के बाद अब हरदोई में आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्ला रेलवेगंज नघेटा रोड पर किशोर और नेशनल गुटखा के मालिक प्रवीण अवस्थी के यहां बुधवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की है।टीम ने गुटका कारोबारी के घर, गोदाम, फैक्ट्री, मैरिज हॉल सहित 10 से ज्यादा प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है।टीम ने प्रतिष्ठानों में कारोबारी और कर्मचारियों परिजनों से गहन पूछताछ करने में जुटी है।
कारोबारियों में हड़कंप मचा गया है। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।पूरी सच्चाई क्या है इस बारे में कुछ समय बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।टीम कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर जांच-पड़ताल और पूछताछ में जुटी हुई हैं।