यूक्रेन से वापस लौटे समीर का भाजपा नेताओं ने पूछा कुशलक्षेम जबकि समीर ने पीएम मोदी को कहा थेंक्स

यूक्रेन से वापस लौटे समीर का भाजपा नेताओं ने पूछा कुशलक्षेम जबकि समीर ने पीएम मोदी को कहा थेंक्स

अलीगढ़।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन गंगा के तहत जिस प्रकार यूक्रेन में फंसे मेडिकल के छात्रों के वतन वापसी का मार्ग प्रशस्त किया है उसके बाद ये छात्र यहां आकर जहां दहशत का मंजर बयां कर रहे हैं तो वहीं इन बच्चों ने देश की सरकार का आभार जताया है।इधर इसी क्रम में यूक्रेन से वापस आए छात्र समीर अंसारी ने यहां भाजपा के साथ बातचीत करते हुए खुद के कुशलक्षेम की जानकारी दी।इस दौरान यहां जिला महामंत्री डॉ. गोपाल माहेश्वरी,जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार,अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन जैन,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उदय पाल सिंह के अलावा समीर अंसारी के पिता सगीर अहमद भी उपस्थित रहे जबकि भाजपा पदाधिकारियों ने उनका कुशल क्षेम जाना व समीर अंसारी ने भारत सरकार को धन्यवाद कहा आपको बता दें कि समीर अंसारी खारकीव की वीएन कराजिन नेशनल यूनिवर्सिटी में मेडिकल के छात्र हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks