
सपा नेता के भाई की संदिग्ध मौत।। गोली मारकर हत्या की आशंका।। एटा-समाज वादी पार्टी के युवा नेता पूर्व सभासद इकरार हुसैन के भाई अबरार हुसैन पुत्र स्व०इन्तजार हुसैन(जूते वाले)निवासी नगला पोता थाना कोतवाली नगर की रात्रि लगभग 8:00 वजे उस समय अज्ञात लोगो ने गोली मारकर हत्या कर दी जब अवरार हुसैन जी.टी रोड स्थित अपनी जूते के कारोबार की दुकान बन्द करके बाइक से घर जा रहा था।बताते है कि हत्यारे भी एक बाइक पर सवार थे।गोली लगने के बाद छटपटाते अबरार को राह गुजरते लोगों ने देखा।आनन फानन मे परिजनों को सूचना दी।परिजन जब तक घायल के पास पहँचे।तब तक मौत हो चुकी थी।सनद रहे बीते कोरोना काल मे इन्तजार हुसैन की मौत हो चुकी थी।म्रतक की बहिन की शादी अभी सोमबार 7-3-2022 को है।शादी वाले घर मे रंग मे भंग हो गया।बहिन सहित पूरे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।जिला अस्पताल मे जुगेन्द्र सिह यादव,शराफत अली (काले)जहीर भाई,सुनील सभासद,विजय निरंकारी,सहित सैकडों लोग मौजूदहै।