सत प्रतिशत टीकाकरण की ओर जनपद एटा

सत प्रतिशत टीकाकरण की ओर जनपद एटा
जनपद शत प्रतिशत टीकाकरण की ओर बढ़ा रहा है। जल्द से जल्द टीकाकरण के निर्देश शासन ने दिए हैं। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग से पूर्ण टीकाकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

एटा।सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपार्ठी सहित स्वास्थ्य अधिकारी निरंतर जनपद का भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर टीकाकरण करा रहे है। उसके बाद भी टीकाकरण की धीमी रफ्तार शत-प्रतिशत टीकाकरण बाधा बन रही है। सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले में जल्द से जल्द निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के प्रयास जारी हैं। जिले में अब तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 23 लाख 20 हजार 185 पात्र लाभार्थियों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी हैं। जबकि 10 लाख 61 हजार 406 लाभार्थियों ने टीके की दोनों डोज लगवा ली है। जनपद में 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1,02,649 बच्चों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 40,520 बच्चों को दूसरी डोज लगायी जा चुकी है। इसके साथ ही जिले में 17,791 लोगों को बूस्टर डोज लक्ष्य के सापेक्ष 14,627 को लगायी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks