
अमुवि के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अमुवि के कला, विज्ञान, वाणिज्य और इंजीनियरिंग के स्नातक विद्यार्थियों के लिए सर सैयद हायर एजूकेशन सोसाइटी यूएसए और विश्वविद्यालय के सामान्य प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कार्यालय ने सर सैयद उच्च शिक्षा सोसाइटी और बदरजहां मेमोरियल छात्रवृत्ति की घोषणा की है।डॉ. सैयद मुसर्रत अली ने कहा कि कला, विज्ञान, वाणिज्य और इंजीनियरिंग में स्नातक पाठ्यक्रम पढ़ने वाले छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10वीं व 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए और परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।