
तारिक हत्याकांड में टला निर्णय, पुन: बहस 8 मार्च को – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – चर्चित मो. तारिक हत्याकांड में निर्णय टल गया। अब इस मामले में न्यायालय से पुन: बहस के लिए 8 मार्च तारीख नियत कर दी है। इधर, निर्णय की नियत तारीख होने के कारण एटा जेल से आरोपी भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय को भी लाया गया और अन्य आरोपी भी अदालत पहुंचे।बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के बाबरी मंडी में हुए तारिक हत्याकांड में विनय सहित तीन आरोपी हैं। इस मामले में अब तक सुनवाई एडीजे-3 की अदालत में चल रही थी। मामले में निर्णय की तारीख नियत थी। इसी बीच सुनवाई अब एडीजे प्रथम की अदालत में पहुंच गई। जहां दोनों पक्षों के लोग नियत तारीख पर पहुंचे। मगर अब न्यायालय ने पुन: बहस के लिए 8 मार्च तारीख नियत कर दी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता नीरज चौहान, हरिओम वार्ष्णेय व अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी अमर सिंह तोमर ने इस बात की पुष्टि की है।