युवक ने नाम बदलकर महिला को फंसाया – रिपोर्ट शुभम शर्मा

युवक ने नाम बदलकर महिला को फंसाया – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – क्वार्सी क्षेत्र की एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और मतांतरण का दबाव भी बनाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।क्वार्सी क्षेत्र की महिला की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2018 को बुलंदशहर के रहने वाले युवक से हुई थी। पति से अनबन के बाद महिला मायके में आ गई। जून 2021 में अतरौली स्थित ननिहाल चली गई। वहां एक युवक से मुलाकात हुई। आरोप है कि युवक ने नाम बदलकर व शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। फिर अश्लील वीडियो बना ली, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद मतांतरण का दबाव बनाया। आरोपित व उसके भाई ने जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि महिला से मारपीट भी की है। पुलिस ने फैजान व अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला थाना की प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks