
प्रसूताओ की मददगार बने 108 एमव्यूलेन्स के चालक व ई एम टी
प्रसूताओं ने अलग अलग 108 एमव्यूलेंसों में दिया नव जात शिशुओं को रास्ते ही जन्म
एटा समाचार
108 एमव्यूलेन्स जनपद में काफी चर्चा का विषय बनती जा रही है जिससे आज दिनांक मंगलवार को प्रातः नीलम पत्नी नरेंद्र कुमार ने 108 पर फोन से सूचित किया कि हमारी पत्नी गर्भवती है और उसके प्रसव का पूर्ण समय है जिसपर सूचना मिलते ही 108 एमव्यूलेन्स सूचित करता के गांव हर्सिग पुर कोतवाली देहात पर समय रहते पहुच गई और प्रसूता महिला को तत्काल 108 एमव्यूलेन्स से जिला महिला अस्पताल लाने गए तभी रास्ते मे कासगंज रॉड आइसर पेट्रोल पम्प के पास आते ही प्रसूता को काफी दर्द होने लगे तभी साथ आरही आशा मिथलेश ने अपनी सूझ वूझ से एमव्यूलेन्स चालक व ई एम टी की सहायता लेते हुए आशा ने प्रसूता की पीड़ा को समझे हुए एमव्यूलेन्स में ही प्रसव कराया और प्रसूता व शिशू दोनो ही स्वस्थ है फिर वही से महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।
इसी क्रम में दूसरी 108 एमव्यूलेन्स में अफसाना वेगम पत्नी पप्पन खां निवासी असरोली कोतवाली देहात ने भी एमव्यूलेन्स स्टाफ के सहयोग से कचहरी इस्थित आज प्रातः एक वच्चे को जन्म दिया फिर स्टाफ ने महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया और जच्चा बच्चा दोनो की स्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने एमव्यूलेन्स स्टाफ की भूरि भूरि प्रसंसा की ।