पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने किया आर.ओ. प्लांट का शुभारम्भ 

पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने किया आर.ओ. प्लांट का शुभारम्भ 


एटा ! आज मगंलवार को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने मोनी बाबा की बगीची(श्रंगार नगर) मन्दिर पर आर.ओ.प्लांट का नारियल फोडकर  शुभारंभ करते हुऐ बताया कि आगामी ग्रीष्मकालीन मौसम को द्रष्टिगत रखते हुए शहर के प्रत्येक वार्ड में तीस ठंडे पानी के आर.ओ. प्लांट  स्थापित कर सुचारू किये जा रहे हैं ताकि नगर के सम्मानित नागरिकों को शुद्ध शीतल पेयजल मुहैया हो सके  ! राकेश गांधी ने आगे बताया कि यह आर ओ प्लांट नगर के पीपल अड्डा ट्यूबेल व रेलवे रोड इंद्रपुरी कालोनी के सामने एवं मेहता पार्क  सहित जी.आई .सी.के चौराहे पर स्थापित किये जाऐगें तथा कचहरी पर पांच  प्लांट जो 60 हजार लीटर रोज पानी फिल्टर कर देंगे वह एक महीने में स्थापित हो जायेगे ! इन सभी प्लांटो से शहर के सम्मानित नागरिक निशुल्क पेयजल लेकर प्रयोग कर सकेगें ! आज मोनी बाबा की बगीची पर स्थापित होकर शुभारंभ हुऐ आर ओ. प्लांट के अवसर पर सभासद इंद्राज सिंह, रबीश यादव ,जय वीर सिंह ,घन राज सिंह ,विनोद यादव ,स्वामी शांति गिरि ,भूमिराज सिंह शाक्य ,हेमन्त यादव ,मानपाल वर्मा ठेकेदार आदि लोग उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks