*अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 800 ग्राम सफेद नशीला पाउडर डायपाजाम व एक मोटरसाइकिल सहित एक मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की बिक्री तथा बरामदगी व अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 800 ग्राम डायपाजाम नशीला पाउडर व एक मोटरसाइकिल सहित एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 10.06.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कचहरी रोड पी0डब्ल्यू0डी0 गेस्ट हाउस के पास से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में कब्जे से करीब 800 ग्राम डायपाजाम नशीला पाउडर व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं- 371/2020 धारा 411 भादवि 8/22 एनडीपीएस एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-*
1. सलमान पुत्र नहीम निवासी ककरावली थाना कोतवाली नगर एटा ।
*बरामद मालः-*
1. 800 ग्राम डायपाजाम नशीला पाउडर।
2. एक मोटरसाइकिल