
कूड़े को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव 4 लोग घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना इगलास क्षेत्र के गांव कमालपुर मरौठा निवासी राकेश पुत्र सोहन सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के बाहर सड़क किनारे हमारा कूड़ा पड़ा है। उसके सहारे दीपू ने कांवरियों के लिए टेंट लगा रहा था। तभी अचानक हवा के झोंके से कूडा टैंट के पास उड़कर पहुंच गया। इसी बात को लेकर दीपू गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज देने का विरोध किया तो दीपू अपने परिवारीजनों के साथ इकट्ठे होकर आ गए। अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर आते-आते लाठियां सरिया बरसा दी। जिससे मैं खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। मेरी चीज पुकार सुनकर मेरे परिवारीजन नवाव पुत्र उदय सिंह अशोक पुत्र सोहन सिंह आकाश पुत्र राकेश मुझे बचाने आए तो उनको भी दबंगों ने लाठी डंडा सरिया से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पुलिस को दे दी। 112 मौके पर पहुंची उनके सामने भी दबंगों ने हमे बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं छत पर चढ़कर जमकर पथराव किया। पुलिस हम चारों को थाने ले गई। जहां हम लोगों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया। गया। राकेश का कहना है। कि गांव में यह लोग दबंग है। आए दिन किसी ना किसी व्यक्ति की छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट करते रहते हैं।