
कांवड़िया को दमकल की गाड़ी ने मारी टक्कर, घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कांवड़िया को दमकल की गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल कांवड़िया को स्थानीय लोगों ने निज़ी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद दमकल की गाड़ी को देखने के लिए सीसीटीवी खंगालने में जुटे। सोमवार दोपहर को नादा पुल स्थित एक कांवड़िया को दमकल टक्कर मारती हुई फरार स्थानीय लोगों ने घायल को निज़ी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना खैर क्षेत्र के गांव शिवाला निवासी ओमपाल पुत्र निन्नामी लाल रविवार रात को रामघाट से कांवड़ लेकर गांव के ही मंदिर के लिए जा रहा था सोमवार दोपहर को रोरावर थाना क्षेत्र में नादा पुल पर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही दमकल कांवड़िया को टक्कर मारती हुई निकल गयी जिसमें वह गंभीर घायल हो गया और कांवड़ खंडित हो गयी। स्थानीय लोगों ने पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की सूचना पर स्वजन अस्पताल में पहुंच गये और कंट्रोल रुम पर सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद दमकल को देखने के लिए सीसीटीवी खंगालने में लग गयी। डाक्टर केशवदेव के मुताबिक कांवड़िया का नि:शुल्क इलाज किया जायेगा।