एक्सप्रेस-वे पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा भतीजे की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

एक्सप्रेस-वे पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा भतीजे की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना टप्पल क्षेत्र के गांव घांघोली निवासी सूरजपाल (25 वर्षीय) पुत्र राजकुमार अपने चाचा ओमप्रकाश के साथ मजदूरी करने के लिए रविवार की शाम नोएडा जा रहा था। जैसे ही सूरजपाल बाइक लेकर टप्पल यमुना एक्सप्रेसवे 52 पॉइंट पर पहुंचा इसी दौरान तेज गति से आते किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें सूरजपाल और उसके चाचा ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए घटना देखे स्थानीय राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अलीगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने सूरजपाल को मृत घोषित कर दिया और ओमप्रकाश को गंभीर हालत होने पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दे दी सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिवार रीजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंच गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे और पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks