उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को रोजगार मिले, आल इंडिया किसान यूनियन ने उठाई माँग।
जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौपा 2सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन।
श्रमिक/मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार:-कैलाश लोधी
एटा,
कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन होने के कारण भारतीय मजदूरों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। इसी को लेकर ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी के नेतृत्व में आज जिला अधिकारी एटा को संबोधित 2 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री का नाम सौंपा।मांग में कहा गया है भारत के विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश में आए श्रमिक मजदूर जो भरण पोषण करने में पारिवारिक रूप से परेशानी महसूस कर रहे हैं। उनके लिए सरकार से कुटीर उद्योगों ,और प्रत्येक पिछड़े जिले में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों की स्थापना की जानी चाहिए की मांग गई। इस अवसर पर ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने कहा कि पूरे देश के अंदर किसान, नौजवान ,मजदूर, श्रमिक प्रवासी , बेरोजगारी की स्थिति में आ गए हैं ।परिवार भरण पोषण में उनके सामने आने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखकर ऑल इंडिया किसान यूनियन पूरी ताकत के साथ उनके हक और अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेगी। ऑल इंडिया किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से मांग करती हैं कि प्रत्येक जिले में मजदूरों के लिए सरकार द्वारा अनुदान के रूप में कुटीर उद्योगों की स्थापना कराई जावे, जिससे उन मजदूरों को रोजगार मिल सके, और उत्तर प्रदेश के अति पिछड़े जिलों में जिसमें एटा कासगंज भी शामिल हैं मैं चार -चार बड़ी फैक्ट्रियां लगाई जावे ।जिससे एक फैक्ट्री में कम से कम ढाई -3000 मजदूर काम करें, इन फैक्ट्रियों के माध्यम से उत्पादन भी होगा और मजदूर श्रमिक और नौजवानों को तथा बेरोजगार नौजवानों को भी रोजगार के अवसर मिल सकते हैं ।ऑल इंडिया किसान यूनियन अपर जिला अधिकारी को यह 2 सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंप दिया है ।हमें उम्मीद है कि हमारी मांगों पर जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश सरकाNर विचार करेगी जो किसान, मजदूर, नौजवान बेरोजगार ,शिक्षित बेरोजगार, सभी के हित में होगा ।और यह ऐसी मांग समय-समय पर ऑल इंडिया किसान यूनियन करती रहेगी।ज्ञापन देने बालों में कैलाश लोधी, पुष्पेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, राजकुमार, रवीश कुमार आदि लोग मौजूद।