यूक्रेन में फंसे छात्रों की वापसी शुरू हो चुकी है एटा के दो छात्र रवाना

यूक्रेन में फंसे छात्रों की वापसी शुरू हो चुकी है एटा के दो छात्र रवाना

एटा। यूक्रेन में फंसे छात्रों की वापसी शुरू हो चुकी है। रविवार को यहां के दो छात्र रवाना हो गए। जकारपत्तिया ओब्लास्ट से एटा के कस्बा पिलुआ का छात्र देर रात तक पहुंचेगा। भारत रवाना होते समय छात्रों ने तिरंगे ???????? झंडे के साथ फोटो खिंचाकर अपने वतन वापस जाने की खुशी जताई। हालांकि अपनी पढ़ाई को लेकर छात्र चिंतित भी हैं। उधर, डेनिपर में फंसे छात्रों की वापसी को लेकर अभी कोई स्पष्ट समय उन्हें नहीं बताया गया है। जिसे लेकर छात्र चिंतित हैं।

जकारपत्तिया ओब्लास्ट से बस द्वारा अन्य छात्रों के साथ रविवार सुबह के समय हंगरी बॉर्डर के लिए पिलुआ के रवि यादव रवाना हुए। सभी भारतीय छात्रों ने तिरंगे ???????? झंडे के साथ फोटो खिंचाई और उत्साह के साथ चल पड़े। उन्होंने बताया कि बॉर्डर तक बस से जाएंगे। इसके बाद बुडापेस्ट से भारतीय फ्लाइट मिलेगी। जिसके माध्यम से भारत में वापसी होगी। उन्होंने कहा कि ये खुशी की बात है कि इतने बड़े संकट से हम लोग निकलकर वापस आ रहे हैं, लेकिन ये भी दुख है कि इस सब झंझट में पढ़ाई का नुकसान होगा। यह बहुत प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है, जिसमें प्रवेश मिलना बहुत मुश्किल होता है। सीवीओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि पुत्र शांतनु सिंह ओडेसा में था, जहां हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। वह अन्य छात्रों के साथ रविवार को बस द्वारा रोमानिया बॉर्डर पर निकल आया है। वहां से फ्लाइट मिलने में देरी हो रही है। छात्रों की भीड़ बहुत है, जबकि यहां से फ्लाइट काफी कम भेजी जा रही हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks