60 वर्षीय एक वृद्ध के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी

60 वर्षीय एक वृद्ध के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी

एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत 60 वर्षीय एक वृद्ध के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी गई। वह अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। उनके पुत्र ने अज्ञात लोगों पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम हाउस पर रोहिना निवासी जय सिंह ने बताया कि शनिवार रात उसके 60 वर्षीय पिता सुरेश चंद्र घर में बने बरामदे में सो रहे थे। जबकि उसका ट्रैक्टर दरवाजे के सामने खड़ा था। रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर बरामदे में पिता पर चढ़ा दिया।
उसने बताया कि ट्रैक्टर की आवाज सुन छोटा भाई धनीराम वहां पहुंचा तो देखा कि ट्रैक्टर के आगे के पहिये चारपाई पर थे। जबकि पिता पीछे के पहिए से दबे पड़े थे। उसने अन्य भाइयों को बुलाया और पिता को निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टाया दुर्घटना प्रतीत हो रही है। परिजन ने हत्या की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks