*एटा ~ नाराज होकर घर से निकले बालक को थाना बागवाला पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द*
दिनांक 07.06.2020 को थाना बागवाला पर विनोद कुमार निवासी नगला मई थाना बागवाला एटा द्वारा अपने पुत्र अमन कुमार उम्र करीब 14 वर्ष की गुमशुदगी के संबंध में सूचना दी गई। उक्त संबंध में थानाध्यक्ष बागवाला विपिन कुमार त्यागी द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर बालक की बरामदगी हेतु सार्थक प्रयास किए गए, थाना बागवाला पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.06.2020 को बालक अमन कुमार को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा एटा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई है।