
गुमशुदा सूचना कोतवाली अलीगंज एटा *कृपया अवगत कराना है कि* थाना अलीगंज जनपद एटा पर आज दिनांक 26.02.2022 को श्री विष्णु पुत्र मौहर सिंह निवासी ग्राम हिरदेपुर थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा इस आशय की लिखित सूचना दी गयी है कि दिनांक 25.02.2022 को समय करीब 7.30 बजे शाम उसका पुत्र रामसेवक शौच के लिए खेत की तरफ गया था लेकिन वह शौच से वापस नहीं आया। काफी तलाश करने के उपरान्त अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
गुमशुदा का हुलिया निम्नवत है। हुलियाः- कढी हुई हल्की सफेद कलर की शर्ट, कथई पेन्ट, हवाई चप्पल, पीला इनर पहने हुये है। अगर किसी को गुमशुदा रामसेवक उपरोक्त के विषय मे जानकारी हो तो थाना अलीगंज पुलिस मोबाइल नम्बर 9454403234 एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज के मोबाइल नम्बर 9454401250 पर द्वारा व्हाटसअप / टोलीफोन के माध्यम से अबगत कराने का कष्ट करें।