यूक्रेन में उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत जनपदवासी कण्ट्रोलरूम पर दर्ज कराएं सूचना-जिलाधिकारी

यूक्रेन में उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत जनपदवासी कण्ट्रोलरूम पर दर्ज कराएं सूचना-जिलाधिकारी

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि वर्तमान में यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन, में मौजूद सभी भारतीयों (भारतीय विद्यार्थियों व अन्य लोगों) को सम्भावित मदद पहुंचाने के लिये विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हेल्पलाइन संचालित की गई हैं। जिसके तहत कन्ट्रोल रूम नं0-1800118797 (टोल फ्री), +911123012113, +911123014104, +911123017905 हैं।

शासन द्वारा जारी राज्य कन्ट्रोल रूम का टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 0522-1070 व मो0नं0-9454441081 हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद करने एवं उनको भारत लाए जाने के लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। राहत आयुक्त कार्यालय उ0प्र0 शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि यूक्रेेन देश में जनपद एटा के चार व्यक्ति/छात्रों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। ये व्यक्ति/छात्र फ्लाइट के माध्यम से अतिशीघ्र दिल्ली पहुंचाऐ जाएंगे, जिसके उपरान्त उनको एटा में सकुशल उनके घर भेजा जाएगा। जिला प्रशासन का प्रयास है कि शासन के माध्यम से जिले के जो भी व्यक्ति/छात्र यूक्रेन में फंसे हैंं उनको सकुशल उनके घर वापिस पहुंचाया जाए।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के परिवारीजन, बच्चे यूक्रेन देश मंे फंसे हैं, तो वे जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम नं0-1950, 05742-233312, 233315, 233316, 233317 पर सम्पर्क स्थापित कर परिवारीजनों के संबंध में सूचना उपलब्ध करा सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks