अब यूक्रेन की राजधानी कीव भी खतरे में, तीन तरफ से आगे बढ़ रहे रूसी टैंक और सैनिक

अब यूक्रेन की राजधानी कीव भी खतरे में, तीन तरफ से आगे बढ़ रहे रूसी टैंक और सैनिक

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले करके उन्हें नेस्तानाबूत कर दिया है। अब रूसी सैनिक राजधानी कीव को तीन तरफ से घेर चुके हैं और आगे बढ़ रहे हैं। सैनिकों और टैंकों को भेजने के बाद शुक्रवार को राजधानी के बाहरी इलाके में रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर आक्रमण का और दबाव बढ़ा दिया है।

राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह की शुरुआत रूसी मिसाइलों के धमाकों की आवाज के साथ हुआ। इसके अलावा कई क्षेत्रों में गोलियों की आवाज भी सुनाई दी। हालांकि दूसरी ओर पश्चिमी नेताओं ने एक आपातकालीन बैठक की और उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की हमले को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगा चुके हैं। उनका कहना है कि रूस उनकी लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गिरा सकता है। इस वक्त यूक्रेन के लोग डरे हुए हैं और जिंदगी बचाने की जंग लड़ रहे हैं। देश को इस हमले से काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी सैनिकों के हमले का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच यूक्रेनी सेना ने शुक्रवार को कहा कि रूसी जासूसों और रूसी समर्थक अलगागवादी समूह कीव के बाहरी इलाके में एक जिले में देखे गए। स्थानीय पुलिस ने लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

यूक्रेन की वर्दी में रूस के सैनिक

यूक्रेन ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना की वर्दी पहने रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के कई सैन्य वाहनों को जब्त कर लिया है और अब वे राजधानी कीव की ओर जा रहे हैं। एक स्थानीय कीव अखबार ने कहा, “रूसी सेना ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों के दो वाहनों को जब्त कर लिया। उन्होंने यूक्रेनी सेना की वर्दी पहनी हुई है और अब वे कीव के केंद्र में जा रहे हैं। उनके पीछे रूसी सैन्य ट्रकों की कतार है।”

यूक्रेन सरेंडर करे तो हम बातचीत को तैयारः रूस

राजधानी कीव में रूसी सैनिक लगातार आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में यूक्रेन ने रूस से युद्धविराम की अपील की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर यूक्रेन हथियार डाल देता है तो वो बातचीत को तैयार हैं।

रूस ने बताया, अमेरिका और यूरोप की पाबंदियों से पड़ेगा कितना असर

रूस ने पहले दिन की लड़ाई में यूक्रेन में जबरदस्त तबाही मचाई है। रूसी सेनाएं लगातार यूक्रेन में आगे बढ़ती जा रही है। कई शहरों पर रूस ने कब्जा जमा लिया है और कई रिहायशी इलाकों में भी सैन्य हमले हुए हैं। हालांकि रूस के इस कदम को लेकर अमेरिका समेत कई देशों ने कड़ी आलोचना करते हुए कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इन प्रतिबंधों से रूस के सामने कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होंगी। हालांकि इस पर अब रूस का जवाब आया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks