किशोरी के साथ पड़ोसी युवक काफी दिनों से कर रहा था दुष्कर्म, आरोप – रिपोर्ट शुभम शर्मा

किशोरी के साथ पड़ोसी युवक काफी दिनों से कर रहा था दुष्कर्म, आरोप – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत किशोरी की माता ने आरोप लगाया है, मैं और मेरा पति दोनों काम पर जाने के बाद मेरी नाबालिक पुत्री अकेली घर में रह जाती थी। मौका देख कर मेरी नाबालिग पुत्री को पड़ोसी युवक 5 महीने से लगातार अपनी हवस का शिकार बना रहा था और उसके साथ दुष्कर्म करता चला आ रहा था। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तब किशोरी गर्भ से हुई। आरोपी युवक को जानकारी हुई तो किशोरी को बुलाकर उसका अबॉर्शन करा दिया। परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। किशोरी ने परेशान होकर परिजनों को घटना के बारे में अवगत कराया तो परिजन दंग रह गए। किशोरी के परिजनों ने जिसकी शिकायत पड़ोसी युवक के घरवालों से की तो सब ने एक राय होकर किशोरी के परिजनों से घर में घुसकर मारपीट की। धमकी दी कहीं कार्रवाई की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मगर पीड़ित परिवार को डरा धमका कर पुलिस ने भगा दिया। न पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज किया न किशोरी का मेडिकल कराया है। पीड़ित परिजन किशोरी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। मगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात नहीं हो पाई। पीड़ित परिजन एसएसपी से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। पीड़ित परिवार घटना से सदमे में है। पुलिस की कार्रवाई न होते देख आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन परिवार को धमकी दे रहे हैं मगर पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks