यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत कंट्रोल रूम पर दर्ज कराएं सूचना- एडीएम प्रशासन

एटा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार ने सूचित किया है कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन, में मौजूद सभी भारतीयों(भारतीय विद्यार्थियों व अन्य लोगों) को सम्भावित मदद पहुंचाने के लिये विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हेल्पलाइन संचालित की गई हैं। जिसके तहत कन्ट्रोल रूम नं0- 1800118797 (टोल फ्री), +911123012113, +911123014104, +911123017905 हैं।
एडीएम प्रशासन ने बताया कि शासन द्वारा जारी राज्य कन्ट्रोल रूम का टोल फ्री हेल्पलाइन नं- 0522-1070 व मो0नं0- 9454441081 हैं। इसके अतिरिक्त जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम नं0- 05742-1950, 05742-233312, 05742-233315, 05742-233316 व 05742-233317 हैं। कोई भी समस्या हेतु जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क किया जा सकता है।