
डीएम कैंप कार्यालय पर तैनात रिटायर्ड अधिकारी की सेवा समाप्त – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – डीएम कैंप कार्यालय पर तैनात सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी दुष्यंत कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रभारी अधिकारी नजारत सिटी मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर दिया है।दुष्यंत कुमार द्वारा संपादित किए गए जा रहे कार्य को अब डीएम के ओएसडी व आशु लिपिक शिव स्वरूप को दिया गया है। डीएम के अनुमोदन पर लोकवाणी कौमी आवाज मद के मानदेय पर दुष्यंत कुमार सौनिक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी डीएम कैंप कार्यालय पर सेवाएं दे रहे थे। प्रभारी अधिकारी नजारत ने 22 फरवरी को 2022 को सेवानिवृत्त अधिकारी दुष्यंत कुमार सौनिक की सेवाएं तत्काल समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए। अब उनका कार्य अभी तक डीएम के स्टेनों शिव स्वरूप को सौंपा गया है। दुष्यंत कुमार लंबे समय से कार्यरत थे।