
शहर व कोल विधानसभा के नतीजे आएंगे सबसे पहले – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना की तैयारी तेज हो गई है। अलीगढ़ में 10 फरवरी को मतदान हुआ था। अब मतगणना को लेकर प्रशासनिक मशीनरी तैयारी कर रही है। अलीगढ़ में सातों विधानसभा के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। इसमें सबसे पहले शहर विधानसभा के विधायक निर्वाचित होने का परिणाम सामने आएगा। कोल विधानसभा में का परिणाम दूसरे नंबर पर आएगा। दोनों विधानसभाओं में राउंड कम हैं।धनीपुर मंडी में 10 मार्च को मतगणना होगी। दोपहर 12 बजे तक कई सीटों के परिणाम फाइनल हो जाएंगे। दोपहर 2 बजे तक सातों विधानसभा सीटों पर निर्वाचित होने वाले विधायकों के नाम सामने आ जाएंगे। शहर विधानसभा का परिणाम सबसे पहले आएगा। शहर विधानसभा में 28 राउंड में मतगणना पूरी होगी। इसके बाद कोल विधानसभा के नतीजे आएंगे। कोल विधानसभा में 31 राउंड में मतगणना पूरी होगी। मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। धनीपुर मंडी में 98 टेबल लगाए जाने की तैयारी प्राथमिक रूप से की जा रही है। इसके अलावा मतगणना वीडियो ग्राफी की निगरानी में होगी। सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे और उनको बाहर प्रदर्शित भी किया जाएगा। पारदर्शिता को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है।