योगी के रोड शो में भगवा रंग से सजी अयोध्या

योगी के रोड शो में भगवा रंग से सजी अयोध्या

अयोध्या।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव अयोध्या सीट के प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके पहले अयोध्या जनपद के रुदौली और गोसाईगंज विधानसभा में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसके बाद शाम लगभग 4:30 पर अयोध्या के साकेत महाविद्यालय के विशेष रथ पर सवार होकर इस रोड शो का प्रारंभ होगा।उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में चार चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो वहीं अब पांचवें चरण के मतदान को कराए जाने की तैयारी में राजनीतिक पार्टियां जोर से लग गई है भारतीय जनता पार्टी पांचवें चरण में अयोध्या जनपद के विधानसभाओं में मतदान को लेकर प्रचार प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच रहे हैं सबसे पहले जनपद के रुदौली विधानसभा में लगभग 2 बजे प्रत्याशी रामचंद्र यादव के समर्थन में पहुंचेंगे तो वही 3 बजे गोसाईगंज विधानसभा के प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे जिसके बाद अयोध्या विधानसभा रोड शो के आयोजन में शामिल होंगे।अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में होने वाली रोड शो को लेकर पूरे अयोध्या को भगवा में किया गया है। भाजपा के झंडे और भगवा रंग के गुब्बारों से अयोध्या को सजाया गया है यह रोड शो अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से प्रारंभ होगा इसके लिए विशेष रथ पर संतों के साथ सवार होंगे और वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा तिलक कर रोड टू को प्रारंभ करेंगे इस दौरान उत्तर प्रदेश के कई मंत्री व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर दिखाई देंगे इसके साथ ही इस 3 किलोमीटर की यात्रा में 16 स्थानों पर स्वागत स्थल बनाया गया है। जहां पर अयोध्या के व्यापारी वर्ग ब्राह्मण वर्ग पंडा समाज क्षत्रिय समाज संत समाज सहित अलग-अलग स्थानों पर इकट्ठे होंगे और इस यात्रा का स्वागत करेंगे।इस रोड शो की तैयारी में जुटे प्रदेश के मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि संत समाज के साथ स्थानीय लोग अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करेंगे लोगों में बहुत ही उत्साह है। हर व्यक्ति उनके साथ चलना चाहता है हर किसी के मन में है कि फिर से कमल का फूल खिले। वही बताया कि इस रोड शो के लिए रक्त को तैयार किया गया है जो कि फूल माला से सुसज्जित करने के बाद संघ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उस पर सवार होंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks