
एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 24.02.2022 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना मिरहची पर पंजीकृत मुअसं- 05/2022 धारा 498ए, 304बी भादंवि व 3/4 दहेज अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त सोनू उर्फ सोनवीर पुत्र शेर सिंह निवासी कल्यानपुर थाना मिरहची एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- सोनू उर्फ सोनवीर पुत्र शेर सिंह निवासी कल्यानपुर थाना मिरहची एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ० नि० अनुरुद्ध सिंह
- है० का० रोहिताश कुमार