
सिकंदराराऊ में कृष्णा के परिवार को दिया ₹51000 अनुदान – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सिकंदराराऊ कृष्णा के परिवार से मिलने पहुंची महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारती। उन्होंने कहा कृष्णा की कमी परिवार को महसूस नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू सेवा संस्थान हर तरीके से कृष्णा के परिवार एवं उन सब लोगों के साथ खड़ा है जो कृष्णा पर विश्वास करते थे। सामान्य परिवार का होने के बावजूद कृष्णा गरीब असहाय परेशान व्यक्तियों की जातिवाद से ऊपर उठकर मदद करता था। उन्होंने सरकार से मांग की गौसगंज मोहल्ले का नाम कृष्णा नगर किया जाए एवं चौराहे पर कृष्णा की मूर्ति लगाई जाए, कोतवाली के सामने जीटी रोड से कृष्णा के घर की तरफ आने वाली सड़क पर कृष्णा के नाम से एक गेट लगवाया जाए।उन्होंने कृष्णा के परिवार की मदद के लिए 51,000 की राशि का चेक प्रदान किया।साथ ही कहा की मूर्ति का सारा खर्चा संस्थान वहन करेगा। उक्त मांगों के संदर्भ मैं एक पत्र भी उपजिलाधिकारी को दिया।