“सीमा से आधा पैसा भी न खर्च कर सके प्रत्याशी”

“सीमा से आधा पैसा भी न खर्च कर सके प्रत्याशी”

एटा। विधानसभा चुनाव 2022 में महंगाई को देखते हुए चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दी थी। एटा में प्रत्याशी इस सीमा की आधी रकम भी नहीं खर्च कर सके। 17 फरवरी तक के विवरण के अनुसार, सदर सीट से सपा प्रत्याशी और जलेसर के भाजपा प्रत्याशी को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश प्रत्याशी 12.94 के भीतर ही खर्च कर सके।
2017 के विधानसभा चुनाव तक प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च सीमा 28 लाख रुपये थी। इस बार यह 40 लाख रुपये कर दी गइ थी। चुनाव खर्च के जो ब्योरे प्रशासन के समक्ष प्रत्याशियों ने पेश किए हैं, उसके मुताबिक जिले में खर्च इस सीमा से काफी पीछे रहा है। 17 फरवरी तक एटा सदर विस सीट पर सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव ने सर्वाधिक 17.14 लाख रुपये खर्च किए। वहीं बसपा प्रत्याशी अजय यादव ने 12.94 हजार रुपये से अपना चुनाव खर्च किया। भाजपा प्रत्याशी विपिन वर्मा इन दोनों से पीछे रहे। वे 11.17 लाख रुपये खर्च कर सके। अलीगंज विस में सबसे अधिक 11.12 लाख रुपये सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव ने खर्च किए। 11.10 लाख रुपये भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह राठौर, बसपा प्रत्याशी जुनैद मियां ने 3.43 लाख रुपये ही है। मारहरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लोधी ने 12.02 लाख, सपा प्रत्याशी अमित गौरव यादव ने 9.22 लाख और बसपा प्रत्याशी योगेश कुमार ने 8.84 लाख रुपये खर्च किए। जलेसर में भाजपा प्रत्याशी संजीव दिवाकर ने 16.68 लाख, सपा प्रत्याशी रणजीत सुमन ने 10.62 हजार रुपये अपने चुनाव लड़ने पर खर्च किए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks