चार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक तमंचा बरामद

एटा

*थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता ~ जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक तमंचा बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना पिलुआ पुलिस द्वारा दिनांक 15.04.2020 को थाना पिलुआ के ग्राम नगला सुंदर में हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

घटनाक्रमानुसार दिनांक 15.04.2020 को थाना पिलुआ पर सूचना मिली कि ग्राम नगला सुंदर थाना पिलुआ जिला एटा में दो पक्षों के मध्य विवाद हुआ है तथा फायरिंग हुई है इस सूचना पर थाना पिलुआ पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया। इस सम्बन्ध में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाना पिलुआ पर तहरीर दी गई। इस घटना में फरार अभियुक्तों में प्रथम पक्ष से दलवीर सिंह व सोनू तथा द्वितीय पक्ष से उमेश और छोटे लाल को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्त उमेश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया। इस घटना के संबंध में थाना पिलुआ पर प्रथम पक्ष की तहरीर पर *मु.अ.सं.- 89/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 336, 504, 506,188, 269, 270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम* व द्वितीय पक्ष की तहरीर पर *मु.अ.सं.- 90/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506, 188, 269, 270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता (प्रथम पक्ष):-*
1- दलबीर सिंह निवासी नगला सुंदर थाना पिलुआ, एटा
2- सोनू यादव निवासी उपरोक्त।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता (द्वितीय पक्ष):-*
1- उमेश निवासी नगला सुंदर थाना पिलुआ,एटा।
2- छोटेलाल निवासी उपरोक्त

*बरामदगी:-*
1- घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks