हत्या किए जाने को लेकर आज विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा ज्ञापन दिया

एटा,23फरवरी।कर्नाटक में मुस्लिम जिहादियों द्वारा हिजाब की फेसबुक पोस्ट करने पर रविवार रात्रि नौ बजे चाकुओं से पच्चीस बार गोदकर बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की नृशंसता पूर्वक हत्या किए जाने को लेकर आज विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा ज्ञापन माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री जी को जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।जिसमे विश्व हिन्दू परिषद जिला एटा ब्रज प्रांत उत्तर प्रदेश आपसे निम्नलिखित मांग करता है।

1- हर्ष हत्याकांड की जांच केन्द्रीय जांच एजेंसी से कराई जाये जिससे सभी जिहादियों और उनके आकाओं के नाम प्रकाश में आ सकें।

2 – हर्ष की हत्या में शामिल सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।

3 – हर्ष के परिजनों को एक करोड़ रुपए और एक सरकारी नौकरी दी जाए।

4 – देश भर में संवेदनशील स्थानों पर रहने वाले विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल पदाधिकारियों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये।

5 – जिहादियों को आर्थिक मदद करने वाले राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त सभी संगठनों/ लोगों के खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्यवाही की जाये।
ज्ञापन देने वालो मे,प्रभात कुलश्रेष्ठ, पंकज राठौर, विजय गुप्ता, हरीशप्रताप सिंह, पवन कुमार, प्रतीक गुप्ता, शिवांश गुप्ता, विशू आर्य,नवीन कुमार, निशा चौहान, आरती शर्मा, पूनम शर्मा, उज्जवल पुंडीर, सौरभ सोलंकी, अमित कश्यप, आदेश कुमार, आदि उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks