आ रहा ऊंट पहाड़ के नीचे! इमरान खान ने PM मोदी को दिया TV डिबेट में बहस का प्रस्ताव, सुलझेंगे मुद्दे

आ रहा ऊंट पहाड़ के नीचे! इमरान खान ने PM मोदी को दिया TV डिबेट में बहस का प्रस्ताव, सुलझेंगे मुद्दे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टीवी डिबेट के जरिए बहस की चुनौती दी है. इमरान ने कहा है कि इस तरह से दोनों देश एक-दूसरे के बीच के विवाद सुलझा सकते हैं. गौरतलब है कि भारत ने पांच अगस्त 2019 को कश्मीर से विशेष दर्जा छीनते हुए अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया था. इसके बाद से ही दोनों देशों के राजनयिक संबंध निचले स्तर पर हैं. इससे पहले भी दोनों देश कश्मीर को लेकर तीन जंग लड़ चुके हैं.

इमरान खान ने रूसी मीडिया समूह रशियन टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, मुझे नरेंद्र मोदी के साथ टीवी पर डिबेट में हिस्सा लेना अच्छा लगेगा. उन्होंने कहा कि यह भारतीय उपमहाद्वीप के अरबों लोगों के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि इससे दोनों देश अपने बीच के मसलों को चर्चा से खत्म कर सकते हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks