अनियंत्रित हो पलटे आटो में कार ने मारी टक्कर, मासूम की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अनियंत्रित हो पलटे आटो में कार ने मारी टक्कर, मासूम की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – क्वार्सी क्षेत्र में सोमवार शाम को बाईपास पर स्थित इकरा कालोनी के पास हुए दर्दनाक हादसे में एक छह माह के मासूम की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, कार के अचानक सड़क पर आने के चलते आटो अनियंत्रित होकर पलट गया था। वहीं कार भी आटो में जा टकराई। हादसे में मासूम बच्चे के माता-पिता भी घायल हुए हैं, जिन्हें जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को ट्रेस कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव राजौर निवासी नीतू अपनी बीमार बहन नीलम को देखने के लिए पति बुद्धसेन व छह माह के बेटे बिट्टू के साथ आटो से हरदुआगंज के गांव शाहपुर आ रही थीं। आटो में अन्य लोग भी सवार थे। सोमवार शाम को इकरा कालोनी के पास अचानक सफारी कार गली में से मुख्य सड़क पर आई। इसके चलते आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी बीच कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में माता-पिता व मासूम बच्चा घायल हो गया।आनन-फानन कार चालक ने ही तीनों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां देररात बच्चे की मौत हो गई। क्वार्सी थाना के इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव स्वजन के सिपुर्द कर दिया गया है। कार को ट्रेस कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बुझा घर का इकलौता चिरागबुद्धसेन पर तीन बेटियां हैं। जबकि इकलौता बेटा बिट्टू था। छह माह पहले ही घर में बेटा होने की खुशी अलग थी। लेकिन, पलभर में खुशियां छिन गईं। मंगलवार शाम को माता-पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद थाने में तहरीर लेकर पहुंचे। यहां मां नीतू गुमसुम थीं। क्योंकि उनका इकलौता बेटा बिट्टूं अब इस दुनिया में नहीं था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks