वोट डालते समय अपना फोटो खींचा, मुकदमा दर्ज

“वोट डालते समय अपना फोटो खींचा, मुकदमा दर्ज
ट्विटर पर मतदान का फोटो देख प्रशासनिक अधिकारियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे”
एटा : जसरथपुर थाना क्षेत्र में वोट डालने गए मतदाता को अपने मतदान की फोटोग्राफी महंगी पड़ गई। ट्विटर पर मतदान का फोटो देख प्रशासनिक अधिकारियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए, जिस पर आरोपित के खिलाफ मतदान की गोपनीयता भंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया।

रविवार को नदराला स्थित मतदान केंद्र पर मतदान चल रहा था, तभी गांव का ही खली उर्रहमान उर्फ अर्ज मोबाइल फोन लेकर मतदान केंद्र पर पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान उसने वोट डालते समय मोबाइल से अपना फोटो कर लिया और उसे ट्विटर पर डाल दिया। मतदान के फोटो को ट्विटर पर देख प्रशासनिक अधिकारी दंग रह गए। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। जसरथपुर के इंस्पेक्टर सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट दयानंद नागर की तहरीर पर मतदान केंद्र के अंदर फोटोग्राफी कर गोपनीयता भंग करने का मामला खली उर्रहमान उर्फ अर्ज के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। जसरथपुर में मतदान केंद्र पर पथराव करने पर मुकदमा दर्ज: जसरथपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन साथ ले जाने को लेकर हुई नोकझोंक के बाद युवक ने मतदान केंद्र पर ईंट-पत्थर फेंके, इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks