
विधानसभा चुनाव की भांति एमएलसी चुनाव में भी दिखाएं एक जुटता – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – क्वार्सी बाइपास सपा कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले एमएलसी चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री व उनकी पत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया गया। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग के साथ चुनाव में सहभागिता निभाई है। इसी तरह आने वाले एमएलसी चुनाव में भी लोगों को एक बार फिर से एक जुटता दिखानी होगी। जल्द ही प्रत्याशी फाइल हो जाएंगे। इसके बाद से चुनाव में तेजी आ जाएगी। कहा कि तीसरे चरण के चुनाव में रास्ता साफ हो गया है। संचालन प्रवक्ता राजेश सैनी ने किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री अहमद हसन व उनकी पत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया गया। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मी की शांति के लिए प्रार्थना की। कहा कि पूर्व मंत्री पार्टी के तमाम पदों पर रहकर निष्पक्ष और निर्भीक होकर कार्य किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अहमद सईद सिद्धकी, डॉ. कृपाल सिंह यादव, अध्यक्ष पंकज यादव, जैकी ठाकुर, राजेश यादव, जस्सू शेरवानी, कुंवर बहादुर बघेल, आशीष मोहन यादव, लक्ष्मी धनगर, राहुल सिंह, राकेश यादव, आरती सिंह, प्रभु सिंह, बिजेंद्र सिंह यादव, रहमुद्दीन, शमशेर सैफी, रोहन यादव नीरज यादव, पंकज, राजा गुप्ता, संदीप यादव, आईपी सिंह कश्यप, मनोज यादव, अजय धनगर आदि मौजूद रहे।