भाजपा महिला मोर्चा जिलामंत्री नीलम ज्योति की गुंडई पत्रकार को बकी गालियां,सत्ता की हनक में ललौली पुलिस ने घुटने टेके। पत्रकार व युवक पर छेड़छाड़ का दर्ज कराया मुकदमा।

ललौली भाजपा की महिला मोर्चा की जिलामंत्री नीलम ज्योति व उसके साथ गयी महिलाओं की खुली गुंडई का वीडियो वायरल हुआ है।जिसमे वह अयाह शाह विधान सभा मे भाजपा के प्रचार के बहाने अपने साथी महिलाओ व पुरुष के साथ कोर्राकनक के घनश्याम का डेरा गांव में अपनी दादी सुमित्रा व पिता पप्पू निषाद के पास रही रही किशोरी निशा(15) को जबरन लेने पहुच गयी थी।सन 2012 में किशोरी की सगी मां राधा देवी उर्फ आशा देवी अपनी नन्ही सी बेटी को छोड़कर दूसरी जगह शादी कर लिया था। तब से किशोरी अपने पिता पप्पू निषाद व दादी सुमित्रा के पास रह रही थी।जिसे भाजपा का प्रचार के बहाने भाजपा नेत्री व उसकी माँ लेने गए थे।लड़की को जबरन ले जाने पर विवाद हुआ।जिसमें ग्रामीणों के विरोध व सूचना पर पहुचे दैनिक दिशेरा टाइम्स के पत्रकार को खुलेआम धमकी देते हुए गाली गौज का भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल हुआ है।
और सत्ता की हनक दिखाते हुए छेड़छाड़ का मुकदमा भी ललौली थाने में उक्त पत्रकार पंकज कश्यप व एक युवक श्याम मिलन के खिलाफ भाजपाइयों ने दर्ज कराया है।
जिससे क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ व जिलामंत्री नीलम ज्योति के खिलाफ लोगो मे आक्रोश है।जिससे भाजपा व उसके प्रत्याशी की काफी किरकिरी हो रही है।