महाविद्यालयों में धार्मिक वस्त्रों पर प्रतिबंध, नोटिस चस्पा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

महाविद्यालयों में धार्मिक वस्त्रों पर प्रतिबंध, नोटिस चस्पा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – हिजाब को लेकर छिड़े विवाद के बीच डीएस कालेज में उठे मसले को लेकर शहर के तीनों एडेड महाविद्यालयों (टीकाराम कन्या महाविद्यालय,वार्ष्णेय और डीएस कालेज) में प्राचार्यों की ओर से साफ आदेश जारी किया गया है कि प्रत्येक छात्र को यूनिफार्म कोड का पालन करना होगा। डीएस कालेज परिसर में इस संबंध में नोटिस भी चस्पा कर दिए गए। इसमें साफ लिखा गया है कि किसी भी प्रकार के धार्मिक वस्त्रों को पहनकर आने वाले विद्यार्थियों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बता दें कि हिजाब को लेकर मचे बवाल के बीच बीते सोमवार को डीएस कालेज में कुछ छात्र भगवा वस्त्र धारण कर कालेज परिसर में पहुंचे थे। उन्होंने नारेबाजी की। इसके बाद प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस मामले के बाद डीएस कालेज में जांच बैठाई गई। जांच में फिलहाल सामने आया है कि महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा के दौरान कुछ अन्य कालेज की छात्राएं धार्मिक वस्त्र पहनकर आई थीं। उनका डीएस कालेज से नाता नहीं था। इधर, जिन लोगों ने हंगामा किया था, वह भी एक विद्यार्थी संगठन से ताल्लुख रखने वाले सामने आए हैं। कुल मिलाकर इस मामले में राजनैतिक भागीदारी अब तक सामने आई है। – डीएस कालेज के प्राचार्य राजकुमार वर्मा ने बताया कि परिसर में सोमवार को जो घटनाक्रम हुआ। उसे देखते हुए सख्ती बढ़ा दी है। धार्मिक वस्त्रों को पहने किसी भी विद्यार्थी को कालेज परिसर में प्रवेश नहीं है। छात्राओं के लिए कॉमन रूम भी तैयार करा दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks