
एटा ~ थाना रिजोर पुलिस तथा आबकारी टीम की संयुक्त छापामार कार्यवाही में बंदी के दिन अवैध रुप से 05 पेटी व 26 क्वार्टर देशी शराब की बिक्री में संलिप्त सेल्समैन गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत अवैध शराब की बिक्री तथा बरामदगी व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस व आबकारी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कन्हैया लाल पेट्रोल पम्प के पास शराब की दुकान की बगल वाली दुकान में अवैध रूप से बिक रही 05 पेटी व 26 क्वार्टर देशी शराब बरामद कर सेल्समैन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 18.02.2022 को विधान सभा चुनाव 2022 के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर कन्हैया लाल पेट्रोल पम्प के पास शराब की दुकान के बगल की दुकान में थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत स्थित देशी शराब के ठेके के सेल्समैन द्वारा अवैध रूप से बेची जा रही देशी शराब की 05 पेटी और 26 क्वार्टर (कुल 251 क्वार्टर) सहित शातिर सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिजोर पर मुअसं- 16/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1. सहदेव सिंह पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम फफोतू थाना रिजोर एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. आ० नि० अखिलेश कुमार सिंगज
2 प्र० आ० सि० अमीन हसन
3. उ०नि० कृष्ण कुमार
4. का० सतेंद्र
5. रि० का० आरिफ खान
6 म० रि० का० रितुरानी