
एटा जलेसर ~ थाना जलेसर पुलिस द्वारा कस्बा जलेसर मे बिना अनुमति रोड शो निकाल कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जलेसर विधान सभा 106 के सपा प्रत्याशी रणजीत सिंह सुमन द्वारा करीब 600 समर्थकों व बीजेपी प्रत्यासी संजीव दिवाकर द्वारा करीब 1400 समर्थकों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत के सम्बन्ध में ।
घटना 1- दिनांक 18.02.2022 को थाना जलेसर क्षेत्र के कस्बा जलेसर में बिना अनुमति के सपा प्रत्याशी रणजीत सिंह सुमन विधान सभा जलेसर 106 द्वारा अपने करीब 600 समर्थकों के साथ समय 14.30 बजे रोड शो कर आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन किया गया। अचार संहित उल्लंघन पर थाना जलेसर पर मु0अ0सं0 33/2022 धारा 188/171 च भादवि बनाम 1. रणजीत सिंह सुमन (प्रत्याशी) 2.प्रवेश उर्फ बोटा निवासी नगला गडरिया थाना सकरौली जिला एटा 3.वीरेश यादव 4.नरेन्द्र यादव निवासी नगला लालसिंह थाना सकरौली जिला एटा 5.शंकर पाल प्रधान निवासी काजीपुर थाना सकरौली जिला एटा व 600 व्यक्ति नाम व पता अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । *घटना 2-* दिनांक 18.02.2022 को थाना जलेसर क्षेत्र के कस्बा जलेसर में बिना अनुमति के बीजेपी प्रत्याशी संजीव दिवाकर विधान सभा जलेसर 106 द्वारा अपने 1400 समर्थकों के साथ समय 16.40 बजे रोड शो कर आदार्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। *अचार संहित उल्लंघन पर थाना जलेसर पर मु0अ0स0 34/2022 धारा 188/171च भादवि बनाम 1. संजीव दिवाकर (प्रत्याशी) 2.विकास मित्तल 3.मनोज बजरंगी 4.रामजीलाल 5.मनु ठाकुर व 1400 व्यक्ति नाम व पता अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।*