सपा, बसपा व भाजपा प्रत्याशियों पर मुकदमा दर्ज बिना अनुमति के निकाली गई रैली

#Etah…

सपा, बसपा व भाजपा प्रत्याशियों पर मुकदमा दर्ज
बिना अनुमति के निकाली गई रैली
◾️एटा जनपद(etah district) मुख्यालय पर आज विधानसभा प्रत्याशियों द्वारा अवैध तरीके से बिना परमीशन निकाली गई रैली के बाद प्रशासन हुआ सख्त तीनों प्रत्याशियों के खिलाफ कोतवाली नगर(kotwali nagar) में आचार संहिता (achar sahinta) उल्लंघन का मुकदमा दर्ज(FIR) कराने की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है।
◾️प्रत्याशियों में BJP उम्मीदवार विपिन वर्मा डेविड (Vipin verma david), SP के जुगेंद्र सिंह यादव (Jugendra singh yadav) BSP के अजय यादव (ajay yadav) सामिल है।
◾️क्षेत्राधिकारी नगर कालू सिंह ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा के चुनाव के प्रचार प्रसार के अंतिम दिन भाजपा सपा तथा बसपा प्रत्याशियों द्वारा हजारों समर्थक लेकर अलग-अलग शहर के प्रमुख मार्गों पर रैलियां निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष प्रत्याशियों के समर्थक मौजूद थे।
◾️उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि अवैध तरीके से बिना परमिशन रैली निकालने के लिए दोषी पाए जाने पर भाजपा प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव बसपा प्रत्याशी अजय यादव के विरुद्ध कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks