

जनपद एटा
आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के तृतीय चरण के चुनाव हेतु जनपद के सभी मतदान केन्द्रों पर लगे पुलिस फोर्स जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल को जिलाधिकारी एटा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा किया गया ब्रीफ । आज दिनांक 18.2.2022 को जिलाधिकारी एटा श्री अंकित अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शकर सिंह द्वारा जनपद में दिनांक 20.02.2022 को तृतीय चरण में होने वाले विधान सभा चुनाव की ड्यूटी में लगे जोनल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी व जनपद के पुलिस अधिकारी कर्मचारी तथा बाहर से आये केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारी एवं गैर जनपद से आये पुलिस बलों की ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को कल दिनांक 19.02.2022 को प्रातः 06.30 मण्डी समिति एटा पर पहुँचकर मण्डी समिति से रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों के साथ अपने अपने मदतान केन्द्रों के लिए बसों के माध्यम से रवाना होने के लिए निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा समस्त पुलिस बल को पुलिस लाइन परिसर में एकत्र कर चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से अवगत कराया। अनुशासन में रहकर अपनी-अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ करने की हिदायत दी जिससे कि निष्पक्ष व निर्विघ्न मतदान संपन्न हो सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का अच्छी तरीके से निर्वहन करने के लिए आदेशित किया, साथ मतदान समाप्ति के बाद EVM को स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कराने के उत्तरदायित्व के बारे में भी निर्देश दिए। साथ ही साथ कोविड-19 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे सुरक्षा एवं बचाव के लिए सभी लोगों को मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग करने व सतर्क रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया। कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारियों को फेसशील्ड, मास्क, सैनिटाइजर वितरित किया गया। इस दौरान बाहर से आये केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारी गण सहित अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह एवं क्षेत्राअधिकारी लाइन श्री राघवेंद्र सिंह राठौर, प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह एवं चुनाव सेल प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।