किसान नेता राजू आर्य हुऐ साइकिल पर सवार,चारों सीटों पर सपा का परचम लहराने का लिया संकल्प

पूर्व विधायक अमित गौरव यादव की पहल के चलते किसान नेता राजू आर्य हुऐ साइकिल पर सवार,चारों सीटों पर सपा का परचम लहराने का लिया संकल्प

एटा ! भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड एवं हरियाणा के प्रभारी युवा क्रान्तिकारी किसान नेता आज शुक्रवार को विधान सभा क्षेत्र मारहरा से सपा के कद्दावर उम्मीदवार अमित गौरव यादव टीटू पूर्व विधायक की पहल के चलते साइकिल पर सवार हो लिऐ ! अपने पीएसी मारहरा रोड स्थिति आवास पर किसान नेता राजू आर्य ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू का भव्यतम माल्यार्पण कर अभिनंदन करते हुऐ कहा कि जनमानस भाजपा की नीतियों से त्रस्त है तथा आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार से पीडित है ! राजू आर्य ने कहा कि उनका अनुमान है कि मारहरा विधान सभा सीट से चुनाव लड रहे पूर्व विधायक सपा के कद्दावर उम्मीदवार अमित गौरव यादव टीटू भाजपा के प्रत्याशी वीरेन्द्र सिहं लोधी को पचास हजार से अधिक मतो से पछाड खिलाऐंगे ! इसी के साथ राजू आर्य ने जिले की चारों विधान सभा सीटों पर सपा के उम्मीदवारों को ऐतिहासिक विजय दिलाने का संकल्प लिया ! ञातव्य हो कि राजू आर्य वर्ष 2017 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य विजयी होने के बाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुऐ चुनाव में सपा के उम्मीदवार को कडी टक्कर देकर चर्चा मे आऐ थे तथा दो बार ब्लॉक प्रमुख मारहरा के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाकर बडे बडे राजनितिञों की आंख की किरकिरी बन गऐ थे! परिणाम स्वरूप उन पर विरोधियों ने शार्प शूटरों से प्राणघातक हमले ही नहीं करवाऐ बल्कि पुलिस प्रशासन पर दबाब डलवाकर कई फर्जी मुकदमें में फंसाया परन्तु प्रभु श्री कृष्ण में अगाध आस्था के चलते आर्य समाजी राजू आर्य का कोई बाल बांका न कर सका !
राजू आर्य के आज शुक्रवार को साइकिल पर सवार होते ही उनके समर्थक रघुराज यादव प्रधान, उमेश यादव फौजी ,श्रषभ कश्यप, विकास यादव, मनोज कुमार, विनय यादव, मनोज कश्यप, हरीश लोधी, अजय राजौरिया, अजीत यादव, हरीश कुमार, धनंजय सिंह यादव, नैतिक कुमार, शीलेन्द्र कुमार, सतेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव, संदीप यादव, संजय यादव, निमेष यादव, प्रीतोष यादव, नीरज यादव, शिवसिहं यादव, सचिन यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks