सदर सीट पर प्रचण्ड प्रचार कर झोंकी ताकत – जाम के झाम में उलझा रहा शहर

मतदाताओं को रिझाने हेतु आखिरी दिन भाजपा, सपा , बसपा ने सदर सीट पर प्रचण्ड प्रचार कर झोंकी ताकत – जाम के झाम में उलझा रहा शहर

एटा ! आगामी 20 फरवरी को तीसरे चरण के होने जा रहे विधान सभा चुनाव के मतदान से दो दिन पूर्व एटा सदर विधान सभा सीट से विजय पताका फहराने के लिए भाजपा, सपा, बसपा के कद्दावर उम्मीदवारों ने मुख्यालय पर रैली और रैला के जरिऐ प्रचण्ड प्रचार से अपनी पूरी ताकत का ऐहसास जनमानस को कराने का प्रयास किया है ! आज शुक्रवार को ठन्डी सडक के ग्रीन गार्डन से प्रारम्भ हुई भाजपा के कद्दावर उम्मीदवार विपिन वर्मा डेविड विधायक की जनसम्पर्क रैली ने पिछले विधान सभा चुनाव के आखिरी दिन निकाली गयी जनसंपर्क रैली का स्वंय ऐतिहासिक रिकार्ड ध्वस्त कर जनता जनार्दन को यह ऐहसास कराने का पुरजोर प्रयास किया कि वह जनता जनार्दन के जनविश्वास के चलते पुन: विजय का मार्ग प्रशस्त करेंगे तो वहीं सपा के कद्दावर उम्मीदवार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिहं यादव ने भी पिछले चुनाव में निकाली अपनी जनसंपर्क महारैली के ऐतिहासिक रिकार्ड को तोडते हुऐ जनता जनार्दन से विजय वरण का आशीर्वाद मांगा ! इधर बसपा उम्मीदवार पूर्व विधायक अजय यादव पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा भी बसपाईयों व अपने सैकड़ों समर्थकों के जरिए शहर के विभिन्न मार्गो पर जनसंपर्क रैली के जरिऐ सदर सीट पर हो रहे चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति का सन्देश जनता जनार्दन को देकर बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी पर बटन दबाने का अनुरोध किया ! भाजपा के कद्दावर उम्मीदवार विपिन वर्मा डेविड विधायक के समर्थन में निकली जनसंपर्क महारैली का कुशल नेतृत्व महिला शक्ति स्वरूपा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमलता डेविड द्वारा आगे महिलाओं की भीड श्रृखंला में किया जा रहा था तो मध्य में डेविड के बडे भाई पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा एवं पीछे शशिकांत वर्मा बबलू कर रहे थे ! भाजपा के कद्दावर उम्मीदवार विपिन वर्मा डेविड विधायक के पक्ष में निकली जनसंपर्क महारैली में ग्रामीण अचंल व शहर के अधिकांश समर्थक मतदाता नजर आऐ तो वहीं सपा के उम्मीदवार जुगेन्द्र सिहं यादव के साथ भी अदतन बैसी ही स्थिति नजर आ रही थी ! आज चुनाव के आखिरी दिन सदर सीट से चुनावी दगंल में उतरे महारथियों के जनसम्पर्क रैली एवं रैला के चलते शहर पूर्णरूपेण जाम के झाम में उलझा रहा ! हांलाकि इसके बाद भी कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक डी एन मिश्रा अपने दल बल के साथ जाम के झाम से आम जनमानस को राहत दिलाने का दायित्व निर्वहन करते रहे ! अब देखना तो ये ज़रूरी है कि सभी उम्मीदवारों ने जो ताकत आज प्रचण्ड प्रचार के जरिऐ झोंकी है उसका आगामी 20 फरवरी को होने वाले मतदान पर कितना प्रभाव पड़ता है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks