
एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, चैकिंग के दौरान गौवंश को कराया गया मुक्त
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनजंय सिंह कुशवाहा क्षेत्राधिकारी सकीट श्री विक्रांत द्विवेदी के निर्देशन में विधान सभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा दिनांक 18.02.2022 को 32 गौवंश से भरे कंटेनर को पकड़कर बरामद 32 गौवंश को मधुपुरा थाना मलावन गौशाला एटा के सुपुर्द किया गया। संबंधित प्रकरण में कंटेनर के अज्ञात चालक सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना सकीट पर मु0अ0सं0 18/2022 धारा 3/8 गौवध अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम का विवरण :
1. SI जोगिंद्र सिंह
2. का01431 रामबीर यादव
3. का01391 मोहित शर्मा