मडराक क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

मडराक क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मोहल्ला चुहरपुर निवासी पिंटू (40 वर्षीय) पुत्र सूरजपाल हलवाई का काम करता था। पिंटू बुधवार की सुबह बच्चों के साथ अपनी ससुराल मडराक क्षेत्र के दाऊद का रेलवे स्टेशन के पास गांव चिरोलिया गया था ससुराल से देर शाम पिंटू घर के लिए चल दिया इसी दौरान दाऊद का रेलवे स्टेशन के पास वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दे दी सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक अपने पीछे दो बेटा एक बेटी रोते बिलखते छोड़ गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks