
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, 4 दिन पूर्व चुनावी जनसभा के दौरान अराजक तत्वों द्वारा पत्रकारों के साथ हुई गाली गलौज तथा मारपीट की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 4 दिन पूर्व चुनावी जनसभा के दौरान अराजक तत्वों द्वारा पत्रकारों के साथ हुई गाली गलौज तथा मारपीट की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 13.02.2022 को जनपद एटा के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा के कवरेज के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा चुनावी सभा का कवरेज कर रहे स्थानीय पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट तथा गाली-गलौज की गई, इस संबंध में थाना कोतवाली नगर एटा पर मुअसं- 97/22 धारा 147, 323, 504, 427, 392 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 16.02.2022 को अभियुक्त जीतू पुत्र होरीलाल निवासी रिजोर थाना रिजोर एटा को देर शाम मुखबिर की सूचना पर शिकोहाबाद अड्डे के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, तथा प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- जीतू पुत्र होरीलाल निवासी रिजोर थाना रिजोर एटा।