चुनाव में जीत कर हम हर एक व्यक्ति की परेशानी को खत्म करेंगे

कानपुर दक्षिण- गोविंदनगर 212 विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की विधायक प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर की जीत के लिए बीते दिन गुरुवार को वोट मांगने व जनता को अपने शब्दों से संबोधित करने के लिए रतनलाल नगर स्थित जैना पैलेस मैदान पहुंची कांग्रेस महासचिव व पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जिनके स्वागत के लिए भारी संख्या में उमड़ा लोगों का जनसैलाब
जिनके मंच में आते ही लोगों ने जोर-जोर से तालियां बजाकर कांग्रेस पार्टी, प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगा कर उनका स्वागत किया
जिसके बाद प्रियंका गांधी ने अपने शब्दों से जनता को संबोधित कर कहा 2022 के चुनाव में जीत कर हम हर एक व्यक्ति की परेशानी को खत्म करेंगे और एक अच्छी सरकार बनाएंगे
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उदित नारायण मिश्रा, सरदार कुलदीप सिंह, नेक चंद पांडे, विकास अवस्थी, शहर अध्यक्ष भारतीय जी, योगेश शर्मा, अखिलेश दीक्षित, मनीष शर्मा, जेपी पाल व आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks