
एटा ब्रेकिंग…समाजवादी पार्टी के 104 एटा सदर विधानसभा से प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव ने बसपा-भाजपा के प्रत्याशियों पर लगाये गंभीर आरोप,
जुगेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि चुनावों को प्रभावित करने के लिए हमारे लोगों के यहां पुलिस दे रही है दबिश,
हमारे प्रधानों, सभासदों और सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के यहां जबरदस्ती पुलिस मार रही है दबिश,
समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में भय व्याप्त करना चाह रही है पुलिस,
जिससे सपा के समर्थक मतदाता मतदान के दिन मतदान करने ना जा सके,
सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बसपा प्रत्याशी अजय यादव को फंडिंग कर रहे हैं सदर विधायक विपिन वर्मा ‘डेविड’
भाजपा- बसपा आपस में मिलकर सपा के खिलाफ रच रहे हैं षड्यंत्र,
एटा के रामलीला मैदान में अखिलेश यादव की जनसभा में पत्रकारों के साथ अभद्रता मामले में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव ने भाजपा एवं बसपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बसपा ने षडयंत्र के तहत वो लड़के भेजे थे अखिलेश यादव की जनसभा में, एक लड़का जीतू एवं एक अन्य जो कासौन का है उन्हें अजय यादव के द्वारा भेजा गया था, जीतू अजय यादव का समर्थक है,थाने में अजय यादव के लगा रहा था नारे,