जांगिड़समाजट्रस्ट(कर्नाटक)बंगलौर द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर सम्पूर्ण भारतवर्ष के समाज बंधुओं को जोड़ने की एक नेक पहल

श्री जांगिड़ समाज ट्रस्ट(कर्नाटक)बंगलौर द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर सम्पूर्ण भारतवर्ष के समाज बंधुओं को जोड़ने की एक नेक पहल
विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 13 फरवरी को श्री जांगिड़ समाज ट्रस्ट कर्नाटका, बैंगलोर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री पन्नालाल जी, श्री भंवरलाल जी गुगरिया और श्री पोलारामजी ने की और जिसमें समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में जांगिड़ सुथार समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और उपहार स्वरूप कुछ धन राशी देकर हौसलाअफजाई की गई। इस कार्यक्रम में आय टी शिक्षा में कार्यरत श्री मेघराज जी जांगिड़ जयपुर व मुकेश कुमार जांगिड़ वसिष्ठ बांस अजमेर से पधारे उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन किया और समाज को मिलकर स्किल डेवलपमेंट पर जोर देने का आग्रह किया जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सके।

श्री भंवरलाल जी ने भी समाज के छात्र छात्राओं को संबोधन किया और कहा कि जो पढ़ेगा वही आगे बढ़ेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनसे आग्रह किया कि आप भी समाज से जुड़े और अपने लेवल पर शिक्षा क्षेत्र की जानकारीयों से समाज का मार्गदर्शन करें।
इस कार्यक्रम में समाज की बालिकाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। समाज के छात्रों ने अपनी शिक्षा के क्षेत्र की उपलब्धि को अपने माता पिता को समर्पित किया। खुद हाथों में औजार उठाकर हमें कलम सौंपनेवाले हमारे पूज्य अभिभावक सही मायने में सत्कार के हक़्क़दार है। छात्रों ने अपने माता पिता की कड़ी मेहनत और उनके संस्कार को सदैव याद रखते हुए शिक्षा में कड़ी मेहनत करके परिवार और समाज का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।

रात को 8 बजे वार्षिक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता *महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गिरधारीलाल जी व संस्था प्रमुख श्री रामचंद्र जी दायमा ने की। समिति के अध्यक्ष श्री पोलारामजी , सचिव श्री किरताराम जी, कोषाध्यक्ष श्री कैलाश जी भद्रेचा ने समिति का पूरा वार्षिक लेखा जोखा और गतवर्ष समाज द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों का विश्लेषण सब समाज बंधुओं के सामने प्रस्तुत किया। उसके पश्चात *श्री भंवरलाल जी गुगरिया ने समाज में शिक्षा, Skill Development, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और न्याय के क्षेत्र में कार्य करने हेतु बैंगलोर में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ सुथार चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन करने का प्रस्ताव रखा जिससे समाज का एक Skill Development College* का निर्माण हो। इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये इक्क्ठा करने का प्रस्ताव पास किया गया।जिसमें पूरा साऊथ व अन्य प्रदेश भी सहभागी होंगे। इस नेक कार्य की शुरुआत बहुत जल्दी से की जायेगी। जिसके लिए करीब 21 लोगों की मैनेजिंग कमेटी बनायी जायेगी और 5-7 लोगों की स्क्रीनिंग कमेटी बनाई जायेगी एवं करीब सारे हिंदुस्तान से 300-400 ट्रस्टी बनाये जायेंगे। स्किल जगत के विशेषज्ञ श्री नरसी जी कुलरिया, श्री शंकर जी कुलरिया व पूरे हिंदुस्तान से शिल्पकार के महानुभवों से राय मशवरा लेकर इस काम को आगे बढ़ाया जायेगा। इसके देखरेख के लिए भारत के समाज के भामाशाहों और बुद्धिजीवियों का एक प्लेटफॉर्म बनाया जायेगा। जिसमें पूरी पारदर्शिता के साथ इस प्रोजेक्ट को समाजहित में कार्यान्वित किया जायेगा ।जिसके लिए कर्नाटका सरकार द्वारा करीब 5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। इसके लिए 2 करोड़ धन राशी बैंगलोर कर्नाटका ट्रस्टों द्वारा अर्जित की जायेगी और 2 करोड़ की राशी 8-10 समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से अर्जित की जायेगी एवं शेष राशी साऊथ और बाकी प्रदेशों से अर्जित की जायेगी। इस तरह समाज का पहला स्किल डिवेलपमेंट कॉलेज बैंगलोर में बनाने का निर्णय लिया गया। जिससे समाज के युवाओं को इंडस्ट्रीज की आवश्यकता के अनुसार ट्रेनिंग और रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराएं जायेंगे और इसका लाभ भारतवर्ष से समाज के सभी छात्र छात्राओं को मिलेगा। इस घोषणा का उपस्थित समाज बंधुओं ने करतल ध्वनी से स्वागत किया और सबने अपना समर्थन प्रदान किया। उसके बाद महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री गिरधारीलालजी ने इस नेक कार्य को सफलता पूर्वक चलाने के लिए समाज से उपयुक्त सुझावों हेतु अपील की और इसे कार्यान्वित करने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया और इस प्रस्ताव का सभी समाज बंधुओं ने सहर्ष स्वागत किया।

विश्वकर्मा जयंती के दिन सुबह 7 बजे समाज बंधुओं की उपस्थिति में अमर ध्वजा का कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ।
विश्वकर्मा जयंती के दिन की भगवान श्री विश्वकर्मा जी की सजावट अतिसुंदर,आकर्षक और मनमोहनक थी। होम हवन, ध्वजारोहण के बाद भोजन प्रसादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए करीब 4 हजार से अधिक समाज बंधुओं ने इस प्रोग्राम में शिरकत की।

इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए श्री जांगिड़ समाज ट्रस्ट कर्नाटका की सलाहकार समिति के संस्था प्रमुख संस्था उप-प्रमुख और सलाहकार समिति के सदस्यों ने एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पोलारामजी बुढल व समस्त कार्यकारिणी व उनकी टीम व्यवस्थापक अध्यक्ष व उनकी टीम, भवन निर्माण समिति और उनकी टीम, मंदिर सजावट टीम, भजन मंडली, सबके सहयोग से हर्ष उल्लास के साथ विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम सम्प्पन हुआ और कर्नाटका के बाहर से आनेवाले श्री मुन्नाराम जी व अन्य मेहमानों का साफा-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
अंत मे श्री पोलारामजी ने सभी समाज बंधुओं का आभार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का संचालन बाड़मेर से पधारे श्री त्रिलोकजी सुथार ने अपने प्रभावशाली वाणी से करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया जय श्री विश्वकर्मा जी की

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks