मुरादनगर में अवैध निर्माण प्लाटिंग जोरों पर

मुरादनगर में अवैध निर्माण प्लाटिंग जोरों पर
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण विकास क्षेत्र में भू-माफियों और अधिकारियों की पांचों उँगली घी में ———
मुरादनगर 16 फरवरी (चमकता युग) राष्ट्रीय सूचना अधिकार टास्क फोर्स ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश शर्मा नेआरोप लगाया कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण गाजियाबाद क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराये अवैध रूप से कृषि भूमि पर कब्जा कर से प्लाटिंग कर भू- माफियाओं द्वारा भूमि विक्रय की जा रही हैं । ऐसे भू-माफियाओं को अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त होने के कारण विभाग कोअच्छी खासी राजस्व की हानि पहुँचाई जा रही है ।
भू-माफिया धड़ल्ले से अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर सरकार की बदनामी व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। विभाग के उच्च अधिकारीगण इस ओर से न मालूम क्यों चुप्पी साधे बैठे है ।
ज्ञात रहे कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण विकास क्षेत्र मुरादनगर में कृषि भूमि पर भू- माफियाओं द्वारा बिना नक्शा पास कराये एवं बिना भू- उपयोग परिवर्तन कराये प्लाटिंग कर भूमि का विक्रय कर दिया है और कर रहे हैं । गा0वि0प्रा0 विकास क्षेत्र मुरादनगर में भू- माफियाओं द्वारा प्लाॅटिंग कर अवैध रूप से कालोनियों को विकसित किया जा रहा है , और कर रहे हैं ।जिससे अवैध कालोनियों में पानी निकासी, सड़क, आदि समस्या समुचित रूप से नहीं होगी इसमें भारी संदेह है
। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को विकास शुल्क आदि भी नहीं मिल पाता है जिससे विभाग करोड़ों रूपये की राजस्व की हानि पहुँची है और राजस्व की हानि पहुँच रही है ?

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks