SP के गड़ Etah मे BJP का जोरदार चुनावी प्रचार, विरोधियों की जमानत जब्त कराने आए kesav prasad mourya

SP के गड़ Etah मे BJP का जोरदार चुनावी प्रचार, विरोधियों की जमानत जब्त कराने आए kesav prasad mourya

etah) उत्तर प्रदेश(uttar pradesh) के जनपद के रामलीला मैदान(ramleela maidan) में आज उत्तर प्रदेश(uttar pradesh) के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य(kesav prasad mourya) ने एक जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं एटा में आज विरोधियों की जमानत जब्त कराने आया हूं चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक फूलों की माला बनेगी मैं आप सभी से वीरेंद्र व डेविड के लिए आशीर्वाद मांगता हूं साथ ही वह तीन दिन पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में इसी मंच पर रैली हुई में यसपा की साइकिल उड़ गई वह सैफई चली गई।

अखिलेश की सभा में पत्रकारों से हुई गुण्डा गर्दी पर कहा उन्हें क्षमा नहीं किया जायेगा

वही इस बीच उप मुख्यमंत्री पत्रकारों के साथ सपा की जनसभा में हुई गुंडई पर भी कहा कि पत्रकारों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है ऐसे गुण्डो को क्षमा नहीं किया जाएगा आपने सपा बसपा और केंद्र की कांग्रेस सरकार देखी है तीनों ने मिलकर सिर्फ देश को लूटने बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया है भ्रष्टाचार इनकी कुंडली में लिखा है।
अभी आपने ट्रेलर देखा है अब असली पिक्चर चलाएंगे

उन्होंने कहा की 2017 की सरकार से पूर्व यह गुंडागर्दी भ्रष्टाचार दंगा करते थे ऐसी समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बना दो भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश से या तो गुंडागर्दी समाप्त करने का काम किया है या वह जेल गए हैं या ऊपर चले गए 2019 के चुनाव के बाद लोग इसी यूपी में एक दूसरे के दुश्मन भीयदोस्त बन गए हैं उनका वापस आने का एक सपना था एक नागनाथ है एक सांप नाथ है एक न्यौलानाथ है सभी एक हो गए हैं आपने 2017 में भाजपा को जिताया आपने 2017 से 2022 तक योगी जी की सरकार का ट्रेलर देखा है अब 10 मार्च के बाद हम असली पिक्चर दिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में नोट नहीं छापा है सिर्फ प्रदेश में देश में बेईमानी बंद की है हमारी सरकार बनने पर निजी नलकूपों का किसानों को बिल जमा नहीं करना होगा विवाह सुमंगल योजना में 25000 तथा एक लाख गरीबों को आवास के लिए मिलेंगे पीएम उज्जवला योजना में होली दिवाली गरीबों को सिलेंडर मुक्त देने का कार्य सरकार करेगी।

गुंडे माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर रुकने वाला नहीं

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सिर्फ 5 जनपदों का ही विकास होता था अब भाजपा शासन में 75 जिलों का विकास हो रहा है। हम मंदिर के साथ-साथ गरीबों का पक्का मकान बनाने का भी कार्य कर रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा प्रदेश में गुंडे माफियाओं के खिलाफ जो बुलडोजर चला है वह रुकने वाला नहीं है अब सरकार बनने पर गांव भी कब्जे मुक्त कराए जाएंगे माफियाओं से खाली कराई गई भूमि पर सरकार छात्रावास अस्पताल स्कूल बनाने का कार्य करेगी उन्होंने सपा सरकार पर कमेंट करते हुए कहा की सपा की सभा में यहां इसी मंच पर आकर पत्रकारों से गुंडागर्दी करने लगे साथ गुंडागर्दी हुई है उससे मैं हैरान हूं उसमें मुकदमा लिख गया है जिन लोगों ने गुंडई की हैचाहे वह पत्रकारों के साथ हो चाहे जनता के साथ हो उन्हें न क्षमा किया गया है और न क्षमा किया जायेगा।
अखिलेश कहते हैं यह नई सपा है सपा में पहले भी गुंडे थी आज भी गुंडे छुपे बैठे हैं आप सपा को समाप्त वादी पार्टी बना दें सपा रहेगी तो अपराधियों का अंत नहीं हो सकता सपा दंगाइयों गुंडों को पैदा करने की फैक्ट्री है सपा की साइकिल पंचर हो चुकी है। 10 मार्च को सपा बसपा कांग्रेस तीनों की विदाई का दिन है तीनों की विदाई के बाद समारोह ठीक से हो जाएगा। उन्होंने एक शेर बोलते हुए कहा जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है।
Akhilesh को न corona का टीका पसंद है ना माथे का

उन्होंने कहा अखिलेश को न कोरोना का टीका पसंद है और ना माथे का टीका आप सपा बसपा कांग्रेस को समाप्त करने का टीका लगा दीजिए फिर सपा की एक हजार पुस्तें भी विरोध नहीं कर पाएंगी। अंत में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से अपील करते हुए कहा आप विपिन वर्मा डेविड तथा देवेंद्र लोधी को वोट न दें मुझे आपसे वोट के रूप में कर्ज चाहिए मैं उस कर्ज को ब्याज के साथ वापस करने का कार्य करूंगा अंत में उन्होंने कहा जनपद के विकास के लिए धन लाना मेरी जिम्मेदारी है मेरी जिम्मेदारी का कारण बताते हुए उन्होंने कहा धन की देवी कौन है लक्ष्मी जी हैं तो वह क्या साइकिल पर बैठकर आएंगी या हाथी पर या पंजे पर आएंगी वह फूल पर बैठ कर आएंगी फूल खिले जिसकी जिम्मेदारी आप की है।
आज की जनसभा को एटा के सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड मारहरा के विधायक प्रत्याशी वीरेंद्र लोधी तथा एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान के लोग भी शामिल हुए उन्होंने भी जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks